Hindi _____________ अनुरोध, हमारे एक बुरे सपने को वास्तविकता होने न दे, हमारी माँ के पत्थरवाह के खिलाफ विरोध करे.
आज हम पूरी दुनिया के लोगों की ओर अपना हाथ बढ़ाते है. पाच साल से हम दर �"र सदमे में जी रहे है, माँ के प्यार से वंचित. दुनिया इतनी क्रूर है कि यह तबाही देख रही है �"र इसके बारे में कुछ नहीं कर रही?
हम सकिने मोहम्मदी इ आश्तिअनि के बच्चे फरिदे �"र सज्जाद है. हम बचपन से ही एक दर्द में जी रहे है की हमारी माँ कैद में है �"र उन्हें मौत की सजा सुनाई गयी है. सच बोले तोह पत्थर मार कर मौत की सजा इतनी बयानक है की हम यह शब्द भी प्रयोग नहीं करते, इसके बजाय हम यह बोलते है की हमारी माँ खतरे में है, उनको मारा जा सकता है �"र वह हर मदद की हकदार हैं.
आज, जब उनको बचाने के लगभग सभी विकल्प समाप्त हो गए है, �"र हमारी माँ के वकील का कहना है कि वह एक खतरनाक स्थिति में है, हमे आपकी मदद की जरूरत है. हम दुनिया के लोगों से मदद की अपील करते है, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हैं �"र दुनिया में कहा रहते है. हमे मदद की जरूरत है, हमे इरान के लोगो से मदद की जरूरत है. �"र उन सब लोगो से भी जिन्होंने कभी अपनों को खोने का दर्द अनुभव किया है.
कृपया हमारी माँ के घर लौटने में मदद करे.
हम विशेष रूप से विदेशों में रहने वाले ईरानियों से मदद की अपील करते है. इस दुःस्वप्न को वस्तविकत बनने से रोखने में मदद करें. हमारे माँ की जान बचाने में मदद करे. हम हमारे हर पल के दर्द को दूसरे को समझाने में असमर्थ हैं. हमारे दर्द को हम शब्दों में स्पष्ट करने में असमर्थ हैं.
हमारी माँ को बचाने में मदद करें. अधिकारियों को पत्र लिख कर उन्हें मुक्त करने को कहे. उन्हें लिखे की उनके खिलाफ कोई सिविल शिकायत नहीं है �"र उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. हमारी माँ को मरने नहीं दिया जा सकता. क्या कोई हमारी बात सुन रहा है �"र हमारी सहायता करने के लिए तैयार है.
फरिदे �"र सज्जाद मोहम्मदी इ आश्तिअनि [Faride and Sajjad Mohammadi e Ashtiani]
पत्थरवाह के खिलाफ समिति
मीना अहदी [Mina Ahadi] ____________________________________ Translation via Glenn Kinyon |